हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: चलती कार में छत पर लेटे बच्चे, लोग बोले बेहद खतरनाक

Viral Video: गोवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे चलती कार की छत पर लेटे नजर आ रहे है।

विज्ञापन

Viral Video: जब भी घूमने का प्लान बनता है तो सबके दिमाग में सबसे पहले गोवा आता है। दोस्तों के साथ या कपल की गोवा पसंदीदा जगह होती है। गोवा पर्यटन का एक बड़ा स्थल है। हर साल यहां पर बड़ी संख्या में साल के खत्म होने के वक्त पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। गोवा से अक्सर लोगों के तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। एक बार फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पर्यटक सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा है। उसकी गाड़ी की छत पर दो बच्चे लेटे हुए हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

ऐसे स्टंट करना बेहद खतरनाक 

वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। एक यूजर ने कहा कि बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है। यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि एक दूसरा व्यक्ति ड्राइवर से पूछता है कि वह बच्चों को इस कार के ऊपर क्यों सोने दे रहा है इसके बाद ड्राइवर व्यक्ति से बहस करने लगता है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि जिस प्रकार से लोग आजकल हरकतें करते हैं। इससे लोगों की जान पर भी बनती है। बच्चों के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट करना बेहद खराब है और इसका प्रभाव भी समाज में बहुत गलत पड़ता है

विज्ञापन

यह भी पढ़े: चिक्की की बना दी चाट लोग बोले- Justice For Chikki वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कर रही कार्रवाई

बीते कुछ दिनों में गोवा में कई और मामले भी सामने आए हैं। जहां अपनी गलत ड्राइविंग के चलते बीच के किनारे जाम की स्थिति बनी है क्योंकि इस वक्त वहां पर भीड़ बहुत है। लोग अपनी गाड़ियां ले जाकर बीच तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में वहां पर जाम लग जाता है। विभिन्न जगहों से नशे में लोग ड्राइविंग करते हुए भी नजर आए हैं जिससे कई हादसे से भी हुए हैं। इसी वजह से पुलिस भी अब एक्टिव मोड पर है। वह गलत तरीके से ड्राइविंग करने वालों और नशा करके ड्राइविंग करने वालों के ऊपर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola