news

जोहरान ममदानी के नए वीडियो ने मचाया बवाल, मुस्लिमों की हालत पर जताया दुख

न्यूयॉर्क सिटी के 2025 के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य जोहरान ममदानी ने मुस्लिम पहचान और बराबरी पर एक साहसिक बयान देकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. 25 अक्टूबर को जारी अपने वीडियो संदेश में ममदानी ने कहा कि आज भी न्यूयॉर्क के 10 लाख से ज्यादा मुस्लिम नागरिकों के लिए सम्मान और स्वीकृति शर्तों पर आधारित है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा हर मुस्लिम का सपना बस इतना है कि उसे किसी भी दूसरे न्यूयॉर्क वासी की तरह समान व्यवहार मिले. लेकिन सालों से हमें सिखाया गया है कि कम मांगो, चुप रहो और नफरत या भेदभाव को अनदेखा करो. अब यह और नहीं चलेगा.

विज्ञापन

ममदानी ने अपने परिवार का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके लिए यह मुद्दा केवल राजनीति नहीं बल्कि व्यक्तिगत सच्चाई है.

ममदानी ने आगे कहा हमारे समुदाय को यह सिखाया गया है कि जो थोड़ा स्थान मिला है उसी में संतुष्ट रहो. अपनी पहचान छिपा कर रहो ताकि शक या अपमान से बच सको. लेकिन यही तो असमानता की जड़ है जब किसी को खुद को कम दिखाने पर मजबूर किया जाता है. ममदानी ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था किसी ने उनसे कहा था कि अपने धर्म का जिक्र मत करना. इससे लोग असहज हो जाएंगे.

विज्ञापन

दरअसल हाल ही में पूर्व गवर्नर एंड्रियो कुमो ने एक रेडियो शो में उस वक्त हंसी उड़ाई जब शो के होस्ट ने कहा कि अगर एक और 9/11 हमला हुआ तो ममदानी खुश होंगे. इस आलोचना पर ममदानी ने साफ किया कि वे यह दिखाना चाहते हैं कि 9/11 के बाद मुस्लिम समुदाय ने भी भय शक और भेदभाव का दर्द झेला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ