Team India
विज्ञापन

VIDEO: WTC फाइनल से अगर भारत हुआ बाहर, ये 2 टीमें होंगी दावेदार!

World Test Championship: टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह थोड़ी कठिन हो सकती है। अगर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो जाती है तो ये 2 टीमें फाइनल की दावेदार हो सकती है।

World Test Championship: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसके दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज को भी गंवा चुकी है। अब टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह थोड़ी कठिन हो सकती है। क्योंकि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को लगभग 4 मैच जीतने होंगे।

तब भारतीय टीम खुद के दम पर फाइनल तक पहुंच सकती है। लेकिन अगर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो जाती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी दावेदार हो जाएगी फाइनल में पहुंचने की। डब्ल्यूटीसी फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया भारत के बाद दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी फाइनल में पहुंचने की दावेदार मानी जा रही है।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ