Kohli-Rohit

मैदान पर अब कब दिखेगी कोहली-रोहित की जोड़ी? फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार

Kohli-Rohit: टी-20 के बाद कोहली और रोहित टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब मैदान पर कब लौटेंगे यह हर कोई जानना चाहता है।

Kohli-Rohit: टी-20 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। दोनों फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद अब कोहली-रोहित की जोड़ी मैदान पर कब दिखेगी यह हर कोई जानना चाहता है। हालांकि, फैन्स को अब अपने इन दो चहेते खिलाड़ी को मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। भारतीय टीम आईपीएल के बाद अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जो अगस्त की शुरुआत में जाकर खत्म होगी।

विज्ञापन

इसके बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश से टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। मगर भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़े राजनीति रिश्तों की वजह से इस सीरीज पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। यह सीरीज अगर खेली जाती है, तो कोहली-रोहित वनडे मैचों में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, सीरीज रद्द होने की स्थिति में फैन्स को अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से वनडे सीरीज खेलने पहुंचेगी, जिसमें विराट और रोहित भी टीम का हिस्सा होंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ