
VIDEO: कब-कहां और कैसे देख सकते हैं बॉर्डर गावस्कर का पहला मैच, यहां जान लीजिए पूर शेड्यूल
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। पहला मैच भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में खेलेगी, क्योंकि रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले मैच से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा शुभमन गिल भी पहले मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि दर्शक इसके बाद भी मैच का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। रोहित शर्मा की जगह पर केएल राहुल मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि गिल की जगह पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने की उम्मीद है। भारतीय समयानुसार टॉस सुबह 7:20 मिनट में होगा।
ये मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जाएगा, जबकि मोबाईल पर आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मैच का लुत्फ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: