Video: 'उनसे बात करने के बाद ही मुझे खुद पर विश्वास हुआ था', संजू ने इस दिग्गज को सफलता का श्रेय देते हुए कही ये बड़ी बात

Sanju Samson: संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचा दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का दूसरा शतक बनाया है। वहीं, अब उन्होंने अपनी सफलता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ind vs - 2024-11-08T214727.002

Sanju Samson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से संजू सैमसन की हर जगह तारीफ हो रही है। अपनी इस पारी के दौरान वो भारत के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में लगातार दो शतक ठोके हैं। इसी बीच संजू सैमसन ने अपनी सफलता का श्रेय सूर्यकुमार यादव को दिया है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इस दौरान उन्हें टीम से ड्रॉप करने की मांग हो रही थी।

सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए संजू ने कहा कि जब आपके पास ऐसा कप्तान और कोचिंग स्टाफ हो, जो आप की असफलताओं में भी आपका पूरा समर्थन करें तो वापसी करना आसान रहता है। हर कोई अपने खराब दौर को समझता है और उसे पता होता है कि अगर वो वापसी नहीं कर पाया तो उसका करियर खराब हो जाएगा। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच ने मुझसे बात करना जारी रखा। इसके बाद मुझे खुद पर विश्वास करना आसान हो गया था। अब परिणाम आपके सामने हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ