ind vs - 2024-11-03T202810.530

Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद कैसे फॉर्म में वापस आएंगे रोहित शर्मा? भारतीय कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इस सीरीज के बाद उनकी फॉर्म और कप्तानी दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने के जैसी रही है। कीवी टीम ने इस सीरीज में तीनों टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। इस सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर भी काफी ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। वो इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वो इस सीरीज में कीवी टीम के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए थे। इस हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि इसे आसानी से भूलाया नहीं जाएगा।

विज्ञापन

अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “इस सीरीज में उन्होंने ना तो अच्छी बल्लेबाजी की और ना ही अच्छी कप्तानी। बतौर कप्तान मैंने अपने करियर में ऐसा दौर नहीं देखा है।” हालांकि रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जरुर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि उन्होंने इस बात पर चिंता जताई है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम के सीनियर बल्लेबाजों का शॉट सेलेक्शन अच्छा नहीं है। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि रोहित शर्मा वहां पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ