ind vs - 2024-10-27T203313.890

Video: क्या टीम इंडिया के कोच के रूप में गौतम गंभीर को मिल रही है चुनौती? जानें आंकड़े

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2 -0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ की विरासत को आगे लेकर जाएंगे। लेकिन अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन उनकी कोचिंग कुछ खास नहीं रहा है। उनकी कोचिंग में टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 साल के बाद वनडे सीरीज जीती थी। इसके अलावा टीम इंडिया इस सीरीज में हर मैच में ऑल आउट हो गई थी।

विज्ञापन

इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 36 साल के बाद भारत में टेस्ट मैच जीता है। इसके अलावा कीवी टीम ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं, 12 साल बाद किसी देश में भारत में आ कर टेस्ट सीरीज जीती है। इसके बाद से ही अब गंभीर की कोचिंग पर ही सवाल उठ रहे हैं। वहीं, अब टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी मुश्किल हो गया है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ