
Video: टेस्ट टीम में वापसी करने को तैयार ये दिग्गज, रेड बॉल से शुरू की बॉलिंग
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
Hardik Pandya: टीम इंडिया के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो रेड बॉल से गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।
हार्दिक पांड्या लंबे से टेस्ट क्रिकेट नहीं नजर नहीं आए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच सितंबर 2018 में खेला था। इसके बाद से ही वो रेड बॉल क्रिकेट से दूर है। बता दें कि हार्दिक पांड्या की पीठ की सर्जरी 2019 में हुई थी। इसके बाद से ही वो अपनी फिटनेस को लेकर लगातार जूझ रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 523 रन बनाए हैं जबकि 17 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। अगर हार्दिक पांड्या इस दौरे के लिए टीम इंडिया में वापस आते हैं तो इससे टीम को काफी ज्यादा फायदा होगा। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: