Video: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बाबर आजम से छिन सकती है कप्तानी, यह दिग्गज बन सकता है अगला कप्तान

Babar Azam: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। आलोचकों के निशाने पर बाबर आजम हैं।रिपोर्ट्स की मानें तो लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उनसे कप्तानी वापस ली जा सकती है।

Babar Azam

Babar Azam: पाकिस्तान को हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। वो पूरी सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण चर्चा शुरू हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबर आजम के नेतृत्व में हालिया प्रदर्शन के बाद, मोहम्मद रिजवान को अगले कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भविष्य की योजनाओं के तहत कप्तानी पर विचार करना शुरू कर दिया है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप से भी जल्द ही बाहर होना पड़ा था। हालांकि अभी तक क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर की जगह रिजवान लिमिटेड ओवर में पाकिस्तान के अगले कप्तान हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ