Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। पहले मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में बिना खाते खोले आउट हो गए हैं।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए। 5 गेंदों में 4 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी निराश किया है। वो भी 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में उम्मीद की जा रही थी कि तिलक वर्मा कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। लेकिन वो भी इस मैच में फ्लॉप रहे। वो 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में कई बार संकटमोचक की भूमिका निभा चुके अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 27 रन बनाकर आउट हो गए। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.