CM Yogi Adityanath

BJP की बढ़ी टेंशन, पहले चरण में UP की 8 सीटों पर वोट प्रतिशत गिरा

UP Lok sabha election 2024: यूपी में पहले चरण में सहारनपुर लोकसभा सीट पर 66.65 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में सहारनपुर में 70.87 फीसदी और रामपुर में 63.18  प्रतिशत मतदान हुआ था।

UP Lok sabha election 2024: यूपी की 8 सीटों पर शुक्रवार को पहले चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। लेकिन इस बार 2019 के मुकाबले इन सीटों पर करीब 5.9 फीसदी कम वोट पड़े हैं,  जिससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। बता दें अब दूसरे चरण में यूपी की और आठ सीटों गााजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होना है। जिसके लिए पार्टी नेताओं ने अभी से ही कमर कस ली है।

विज्ञापन

2019 में रामपुर सीट पर 63.18  प्रतिशत मतदान हुआ था

यूपी में हुए पहले चरण के मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां सबसे ज्यादा सहारनपुर लोकसभा सीट पर 66.65 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम रामपुर में 55.75  प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में सहारनपुर में 70.87 फीसदी और रामपुर में 63.18  प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें दूसरे चरण में देशभर के कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है और 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ