budget 2024

Union Budget 2024 Highlights: युवाओं समेत किस-किस वर्ग के लिए सरकार ने खोला खजाना

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार संसद में बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बजट में युवाओं के रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार संसद में बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। बजट पेश करते समय उन्होंने कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार का फोकस युवाओं पर है। बता दें कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं के रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। वहीं शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार हमारा पूरा फोकस हुनर और युवाओं पर है। बता दें कि पिछले कई सालों से सरकार को रोजगार के लिए घेरा जा रहा था और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार वित्त मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा भी की है। उनमें से एक ये है कि पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को तोहफे के तौर पर पहले महीने की सैलरी दी जाएगी जो कि 15000 रुपये तक होगी। इसके अलावा घरेलू संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए ई-वाउचर दिए जाएंगे। ये लोन हर साल 1 लाख बच्चों को दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ