Cricket News - 2026-02-07T233420.662

IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में पलटा मैच का पासा, टीम इंडिया ने ऐसे दर्ज की जीत

IND vs USA T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला गया था. सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी और जीत के असली हीरो भी बने.

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को भिड़ंत हुई. भारत ने 29 रनों से मुकाबला जीत लिया. सूर्यकुमार यादव को छोड़कर भारत की ओर से सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि रिंकू सिंह ने 6 और हार्दिक पांड्या ने 5 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन ने 20 और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए थे.

विज्ञापन

भारत की ओर से सूर्या ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि सूर्या ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी की थी और यूएसए के गेंदबाज सौरव नेत्रवल्कर के खिलाफ 21 रन बनाकर भारत को 161 रनों तक पहुंचाने में मदद की, जिसके जवाब में यूएसए 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी. भारत ने 29 रनों से जीत हासिल कर ली और सूर्या के आखिरी ओवर में की गई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम इंडिया की जीत की वजह भी बनी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ