Indian cricket Team

इंग्लैंड से लौटने के बाद अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जानें आने वाले सभी मैचों का शेड्यूल

इंग्लैंड से लौटने के बाद टीम इंडिया अब एक महीने आराम फरमाएगी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम एशिया कप 2025 में रंग जमाती हुई नजर आएगी।

Team India: इंग्लैंड में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम 2-2 से बराबर करने में सफल रही। इंग्लैंड से लौटने के बाद अब भारतीय टीम लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय तक ब्रेक पर रहेगी। टीम इंडिया अब सीधे एशिया कप 2025 में मैदान पर उतरेगी, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होनी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहले मुकाबले में 10 सितंबर को यूएई से भिड़ेगी।

विज्ञापन

एशिया कप के बाद टीम इंडिया वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की लंबे समय बाद मैदान पर वापसी होगी। कंगारू टीम से भिड़ने के बाद भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। यानी एक महीने के ब्रेक के बाद टीम इंडिया अगले कुछ महीने पूरी तरह से बिजी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ