
Rinku Singh के बल्ले का विजय हजारे ट्रॉफी में चला जादू, 37 कप्तानों को छोड़ दिया पीछे
Rinku Singh: टीम इंडिया के मैच फिनिशर रिंकू सिंह की हाल में ही टी20 के स्क्वाड में वापसी हुई है. घरेलू क्रिकेट में रिंकू लगातार तीनों ही फॉर्मेट में रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के बाद रिंकू ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी धमाकेदार बल्लेबाजी अब तक की है. रनों की बारिश करते हुए रिंकू ने बाकी के 37 कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है.
Written By Aditya