Team india (63)
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd ODI: यशस्वी-अर्शदीप बाहर, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का हौसला बुलंद है। दूसरे मैच में विराट कोहली की वापसी होने वाली है। क्योंकि वह फिट हो चुके हैं। दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की उम्मीद है। विराट की वापसी के बाद माना जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल बाहर हो जाएंगे। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि नंबर 3 पर विराट कोहली तो वहीं नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

इसके अलावा पांचवें स्थान पर केएल राहुल बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा लोअर मिडिल ऑर्डर में मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती के अलावा मोहम्मद शमी और हर्षित राणा जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ