---विज्ञापन---

Asia Cup: अय्यर की वापसी तय, बुमराह करेंगे आराम? इन 15 खिलाड़ियों पर दांव खेलने के मूड में सिलेक्टर्स!

Asia cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द हो सकता है। श्रेयस अय्यर की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

Team India

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। टीम इंडिया इंग्लैंड में सीरीज खेल चुकी है और अब टीम का अगला मिशन एशिया कप ही होने वाला है। 8 देशों के इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही हो सकता है। श्रेयस अय्यर की वापसी लगभग टीम में तय मानी जा रही है। वहीं, सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

माना जा रहा है कि शुभमन गिल को भी एशिया कप की टीम में जगह दी जा सकती है और वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं। वहीं, संजू सैमसन नंबर तीन या चार पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का साथ मोहम्मद सिराज दे सकते हैं। बुमराह इस टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के हाथों में सौंपी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2025 10:14 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola