tamil nadu news

3 साल की बच्ची से हैवानियत पर DM का शर्मनाक बयान, 'हैवानियत के लिए आरोपी को उकसाया होगा'

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले द्वारा पॉस्को मामले में दिए गए बयान पर लोगों में भारी गुस्सा है। कलेक्टर ने यौन हिंसा के एक मामले को लेकर कहा कि हो सकता है कि बच्ची ने कुछ ऐसा किया हो, जिससे आरोपी भड़क गया और उसने छोटी बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर दी।

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले में 3 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले पर कलेक्टर के विवादित बयान से लोगों में आक्रोश फैल गया है। बता दें, जिले के सीरकाजी में एक बच्ची के साथ हुई यौन हिंसा की घटना को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हो सकता है कि पीड़िता के व्यवहार ने हमलावर को उकसाया हो और ऐसा करने के लिए मजबूर किया हो।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुझे जो रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार, घटना वाले दिन बच्ची ने लड़के के चेहरे पर थूका था। तो हो सकता है कि यह घटना आगे वाली घटना की वजह बनी हो। फिलहाल, कलेक्टर के इस बयान के बाद लोगों के बीच में गुस्सा भड़का है। इस मामले को देखते हुए कलेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला इस वीडियो के जरिए…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ