हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सामने आए अपडेट ने फैंस को डराया

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. उनकी हेल्थ को लेकर सामने आए अपडेट ने फैंस को डराने का काम किया है. आइए आपको भी बताते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक टी20 विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं. टी20 विश्व कप की शुरुआत के साथ ही उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वो एक भी बार प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहा है. इस मैच में भी अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया जब दिल्ली में प्रैक्टिस कर रही थी तो अभिषेक प्रैक्टिस करते हुए नजर नहीं आए. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभी भी वो पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और उनका वजन भी कुछ किलो कम हुआ है. नामीबिया के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलामी बल्लेबाज को लेकर अपडेट देते हुए कहा था, अभिषेक अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्हें रिकवर होने में एक-दो मैच लग सकते हैं.

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सामने आए अपडेट ने फैंस को डराया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola