हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सुपर-8 से पहले इन 5 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। अब टूर्नामेंट में हर जीत बेहद अहम होगी। ऐसे में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के फॉर्म में नहीं होने से टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ रही हैं। अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो टीम के 6 खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जो टीम की टेंशन बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Team India

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं। लीग स्टेज के इस ग्रुप में टीम इंडिया ने कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही टीम को जीत मिली है। वहीं, टीम का 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रहकर सुपर-8 में प्रवेश किया है। भारत अब सुपर-8 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (संभावित) से मैच खेलेगी। भारतीय टीम का सफर भले ही शानदार रहा हो लेकिन इस विजयी रथ में सभी खिलाड़ियों का योगदान नहीं रहा है। टीम के केवल 6 खिलाड़ियों ने ही अब तक टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। जबकि 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका प्रदर्शन बेहद फीका रहा है। माना जा रहा है कि इन आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन अगर यूं ही जारी रहा तो भारतीय टीम को आगे के मैचों में संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की सेमीफाइनल की राह आसान, इन दो टीमों से कभी नहीं हारी है भारतीय टीम

विज्ञापन

टूर्नामेंट में अब तक 3 बल्लेबाजों और 3 गेंदबाजों ने अपनी ताकत दिखाई है और टीम को सुपर-8 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने अपने दमदार प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। वहीं, जिनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में खराब रहा है उनमें विराट कोहली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज के नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है और आगे के मैचों के लिए टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। इन खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन रहा है, इसे वीडियो में विस्तार से समझिए –

ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुई ये घटना, बल्लेबाज रन नहीं बना पाया तो मिल गई सजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola