T20 World Cup 2024 Team India
विज्ञापन

Video: सुपर 8 में 2 अंक हासिल कर सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकेंगी टीमें? जानें ये अनोखा समीकरण

T20 World Cup 2024 Super 8: सुपर 8 में जाने वाली 8 टीमों को सेमीफाइनल का रास्ता तय करने के लिए कम से कम कितनी जीत जरूरी होंगी? यहां जानें पूरा समीकरण…

T20 World Cup 2024 Super 8: टी 20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले हो चुके हैं। अब आठ टीमें सुपर 8 में भिड़ेंगी। सुपर 8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे। पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। सुपर 8 में दो ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप को ग्रुप 1 और ग्रुप 2 नाम दिया गया है। ग्रुप 1 में अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को रखा गया है तो वहीं ग्रुप 2 में यूएसए, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज शामिल हैं।

सुपर 8 में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 3 टीमों से मुकाबला करेगी। ऐसे में हर टीम के पास 3 मैच जीतकर अधिकतम 6 अंक हासिल करने का मौका होगा, लेकिन 2 मैच की जीत को सेमीफाइनल का ​क्वालिफिकेशन मार्क माना जा रहा है। टॉप 2 टीमें 4 अंक हासिल कर सेमीफाइनल का सफर तय कर सकेंगी, ऐसे में अगर किसी टीम के पास 2 ही अंक रहे तो क्या वह क्वालीफाई कर सकेगी?

Advertisment

इसका जवाब है कि 2 अंक हासिल कर भी कोई टीम सेमीफाइनल का रास्ता बना सकती है। इसके लिए किसी एक टीम को 3 मैच जीतने होंगे। इसके बाकी 3 टीमें सिर्फ एक एक ही मैच जीत पाईं, तो तीनों टीमों के बीच 2 अंकों पर मामला टाई हो जाएगा। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम क्वालीफाई कर जाएगी।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ