T20 World Cup 2024: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान मैच, तो इस तरह से निकलेगा रिजल्ट

IND vs AFG: इस बार टी 20 वर्ल्ड कप में कई मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि अगर भारत और अफगानिस्तान के मैच बीच मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो किस तरह से रिजल्ट निकाला जाएगा।

Munawar Faruqui (12)

IND vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का शेड्यूल आ गया है। टीम इंडिया को ग्रुप 1 में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश हैं। टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। ये मैच ब्रिजटाउन के केनसिंगटन ओवल मैदान होगा। मौसम विभाग के अनुसार, ब्रिजटाउन में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बदाल छाए रहेंगे। इसके अलावा शुक्रवार को भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में आइये जानते हैं कई अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो क्या होगा:

विज्ञापन

जानें क्या है सुपर 8 का समीकरण

विज्ञापन

इस बार वर्ल्ड कप में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन 20 टीमों को 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा दिया गया था। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमों को सुपर 8 में जगह बनाई है। सुपर 8 में पहुंची आठ टीमों को दो-दो ग्रुप में बांट दिया गया है। हर टीम को अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलने हैं। दोनों ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल जाएगा। ऐसे में सभी टीमें अपने ग्रुप में टॉप 2 में ही रहना चाहती हैं।

जानें क्या होगा बारिश के बाद का परिणाम

विज्ञापन

20 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 का मैच होना है। अगर बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो जाता है तो नियम के अनुसार दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। अंक बांटने से दोनों को फायदा और नुकसान दोनों हो सकता है। उदहारण के लिए इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया थ। इस मैच के रद्द होने से इंग्लैंड के लिए सुपर 8 में जगह बनाना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन

टीम इंडिया कर सकती है बड़े बदलाव

अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच को लेकर बात करे तो टीम इंडिया इस मैच में प्लेइंग XI में कुलदीप यादव को शामिल कर सकती है। वेस्टइंडीज की पिचों पर हमेशा से ही रिस्ट स्पिनर्स को मदद मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ