Nepal Cricket Team
विज्ञापन

Video: बांग्लादेश-नीदरलैंड को पछाड़ नेपाल कर सकती है कमाल, जान लीजिए ये समीकरण

Nepal Team Super 8 Qualification Scenario: नेपाल की टीम अभी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की रेस से बाहर नहीं हुई है। उसके पास अभी क्वालीफाई करने का मौका है। हालांकि ये थोड़ा मुश्किल है।

Nepal Team Super 8 Qualification Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के लिए पांच टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका का नाम शामिल है। जबकि 6 टीमें रेस से बाहर हो चुकी हैं। ये टीमें नामीबिया, ओमान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड और श्रीलंका हैं। जबकि जो टीमें रेस में बनी हुई हैं, उनके नाम हैं- अमेरिका, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल। खास बात यह है कि पहली बार हिस्सा ले रही नेपाल की टीम भी क्वालीफाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार

Advertisment

दरअसल, नेपाल की टीम अभी ग्रुप-डी में दो मैचों में से एक में हार और एक रद्द होने के बाद चौथे स्थान पर है। नेपाल के पास एक अंक और -0.539 का नेट रन रेट है। अगर नेपाल को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 जून और बांग्लादेश के खिलाफ 16 जून को होने वाला मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। ऐसा कर नेपाल की टीम 5 अंकों तक पहुंचकर क्वालीफाई कर सकती है।

जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ