Nepal Cricket Team T20 World Cup 2024

T20 WC 2024: क्या नेपाल के साथ हो गया खेल? सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल

T20 World Cup 2024 Nepal Cricket Team: नेपाल की टीम का सुपर-8 में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल माना जा रहा है। नेपाल टीम उस ग्रुप में शामिल है, जहां कई बड़ी टीमें हैं। ऐसे में उसके लिए चुनौती काफी बड़ी है।

T20 World Cup 2024 Nepal Cricket Team: नेपाल की टीम टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके आई है। इससे पहले उन्होंने 2014 में पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। नेपाल ने असाधारण प्रदर्शन करके विश्व कप में जगह बनाई है। इस टीम पर सभी की निगाहें हैं, लेकिन उसका सुपर-8 में पहुंचना काफी मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, नेपाल की टीम को ग्रुप ऑफ डेथ में रखा गया है। नेपाल टीम ग्रुप-डी में शामिल है। जहां साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमें हैं। नेपाल अपना एक मैच खेल चुकी है। जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। नेपाल को नीदरलैंड की टीम ने 6 विकेट से शिकस्त दी थी। नेपाल के अगले मुकाबले साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ हैं। इन बड़ी टीमों के खिलाफ नेपाल जैसी युवा टीम की चुनौती भी बड़ी होगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही नेपाल के कई मैचों में दो दिन से भी कम का समय है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि नेपाल की टीम के साथ विश्व कप में खेल हो गया है। यदि उसे उसके ही समकक्ष कुछ टीमों वाले ग्रुप में रखा जाता तो हो सकता था कि वह कुछ मुकाबले जीतकर या उलटफेर कर सुपर-8 के लिए आगे जा पाती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आपको बता दें कि नेपाल की टीम में संदीप लामिछाने जगह नहीं बना सके हैं। अमेरिका ने उनके वीजा की अपील को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ