
T20 WC 2024: आईपीएल में जिस हार्दिक को किया गया ट्रोल, अब पूरा हिंदुस्तान कर रहा सपोर्ट
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 में काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। इस सीजन पांड्या का प्रदर्शन भी उतना खास नहीं रहा था। ऐसा कोई मैच नहीं था जिसमें हार्दिक को ट्रोल नहीं किया गया हो। वहीं अब हार्दिक ने टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही ट्रोलर्स के मुंह बंद कर दिए हैं। 1 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच वार्मअप मैच खेला गया। जिसको टीम इंडिया ने 60 रनों से जीत लिया था।
इस मैच में पांड्या ने कमाल की तूफानी पारी खेली थी। हार्दिक ने इस में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों पर 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पांड्या ने 2 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। जिसमें पांड्या ने 3 छक्के बैक-टू-बैक लगाए थे। हार्दिक की इस पारी के बाद अब पूरा हिंदुस्तान उनकी सपोर्ट में है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: