USA Vs CAN: कौन हैं एरोन जोन्स? पहले ही मैच में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

T20 World Cup 2024 USA Vs CAN: यूएसए ने विश्व कप 2024 के पहले ही मैच में कनाडा को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अमेरिका की जीत में धाकड़ बल्लेबाज एरोन जोन्स ने अहम भूमिका निभाई। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

T20 World Cup 2024 USA Vs CAN aaron jones record chris gayle United States won

T20 World Cup 2024 USA Vs CAN aaron jones record

T20 World Cup 2024 USA Vs CAN: टी20 विश्व कप का आगाज आज यानी 2 जून से अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से हो चुका है। पहले ही मैच में मेजबान यूएसए ने कनाडा पर 7 विकेट से जीत दर्ज की है। अमेरिका की जीत में एरोन जोन्स ने अहम भूमिका निभाई है। अपने पहले ही विश्व कप मैच में एरोन ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिकेस गेल के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

कौन हैं एरोन जोन्स?

एरोन जोन्स बारबाडोस के मूल निवासी हैं। अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में एरोन ने वेस्टइंडीज के लिए काफी घरेलू क्रिकेट खेला। इसके बाद एरोन अमेरिका में आए और वहां नागरिकता ली। अमेरिका के लिए एरोन ने टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू 15 मार्च साल 2019 में किया था। अपना पहला टी20 मैच उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला था। अभी तक एरोन यूएसए के लिए 43 वनडे और 27 टी20 मैच खेल चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्रिस गेल के बराबर पहुंचे एरोन

टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 195 रन बनाए थे। जिसके बाद यूएसए ने इस लक्ष्य को 17.4 में हासिल करके इतिहास रच दिया। यूएसए की तरफ से एरोन ने 94 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान एरोन ने 4 चौके और 10 शानदार छक्के लगाए थे। अब एरोन ने क्रिस गेल के एक पारी में 10 छक्के लगाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। क्रिस गेल साल 2007 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के जड़े थे।

विज्ञापन

वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने साल 2016 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। इस मैच में एरोन जोन्स ने 76 रन महज चौके और छक्के लगाकर बनाए। बल्लेबाजी के दौरान एरोन ने 103 मीटर लंबा छक्का भी लगाया था, इसके साथ गेंद भी स्टेडियम से बाहर चली गई थी। एरोन को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ