T20 WC 2024 BAN vs NED

बांग्लादेश और नीदरलैंड के मैच पर भारतीय टीम की क्यों है नजर? कहां उलझा है गणित!

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। सुपर-8 में भारत को 3 मैच खेलने हैं। इनमें पहली टीम का नाम तय हो चुका है। भारत सुपर-8 में एक मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। जबकि 2 अन्य टीमें कौन होंगी। इसपर भारतीय टीम की नजर बनी हुई है। आज खेले जा रहे बांग्लादेश और नीदरलैंड के मुकाबले से दूसरी टीम का नाम लगभग सामने आ सकता है, जो सुपर-8 में भारतीय टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब हर मैच महत्वपूर्ण होता जा रहा है। टीम की एक जीत-हार सुपर-8 की लड़ाई को और उलझा दे रही है। समीकरण इतने उलझ चुके हैं कि आसानी से इस बात का आकलन नहीं किया जा सकता है कि सुपर-8 में कौन सी टीमें एंट्री करेंगी। अब तक केवल 4 टीमों ने ही सुपर-8 में प्रवेश किया है। इसमें भारत, आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप में छोटी टीमों ने बड़ी टीमों की गणित भी बिगाड़ दी है। यही वजह है कि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप टीम पाकिस्तान भी इस वर्ल्ड कप में सुपर-8 की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस उलझे हुए समीकरण के बीच आज बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम बड़े उलटफेर करने में माहिर है। लेकिन बांग्लादेश और नीदरलैंड के इस मुकाबले पर भारतीय टीम की भी नजर बनी हुई है। बांग्लादेश और नीदरलैंड के इस मैच का भारत से क्या कनेक्शन है। इसे समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने सुपर-8 में एंट्री की है। भारत सुपर-8 में 3 मैच खेलेगा। ये मैच 20, 22 व 24 जून को खेले जाएंगे। आईसीसी ने जो फॉर्मेट तय किया है उस हिसाब से भारतीय टीम सुपर-8 में 24 जून का मैच आस्ट्रेलिया से खेलेगा। जबकि 22 जून का मैच भारतीय टीम ग्रुप-D के अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी। ग्रुप-D में साउथ अफ्रीका की टीम टॉप पर है। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कोई टीम हो सकती है। ऐसे में भारतीय टीम सुपर-8 में बांग्लादेश या नीदरलैंड के खिलाफ खेल सकती है। भारत सुपर-8 में अपना पहला मैच वेस्टइंडीज या अफगानिस्तान की टीम से खेलेगा। सुपर-8 में भारतीय टीम की भिड़ंत किससे हो सकती है?  इसे समझने के लिए पूरा वीडियो देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ