Scorpio Horoscope 2025

Video: 14 अप्रैल के बाद इस राशि के लोगों को नौकरी में होगा लाभ, सूर्य-शनि की कृपा से बढ़ेगा वेतन-पद!

14 अप्रैल के बाद 12 में से किसी 1 राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं वो लकी राशि कौन-सी है, जिसके जातकों को इस महीने नई नौकरी मिल सकती है।

जल्द ही अप्रैल माह का आरंभ होने वाला है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस महीने ग्रहों की कृपा से कई राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना है। खासतौर पर वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी में लाभ होगा। 29 मार्च 2025 को वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा 14 अप्रैल 2025 के बाद सूर्य गोचर से भी लाभ होने की संभावना है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके पद और वेतन दोनों बढ़ सकते हैं। इसके अलावा जीवन में आगे बढ़ने के भी कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अप्रैल माह में खुशखबरी मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है। नौकरीपेशा जातकों के अलावा कारोबारियों के लिए भी अप्रैल का महीना अच्छा रहेगा। 13 अप्रैल 2025 के बाद शुक्र की कृपा से कारोबारी संबंधों में मजबूती आएगी। नए लोग और नए प्रोजेक्ट्स आपके साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने कुछ बातों पर खास ध्यान देना होगा। नहीं तो उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आप जानने को उत्सुक हैं कि अप्रैल में वृश्चिक राशि के जातकों को किन-किन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ