Pisces Horoscope 2025

Video: 15 मई के बाद इस राशि के लोगों को होगा लाभ, सूर्य-बुध और शुक्र रहेंगे मेहरबान

सूर्य, बुध और शुक्र की विशेष कृपा से 15 मई 2025 के बाद 12 में से किसी 1 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना अधिक है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले दिनों में किस राशि के लोगों को धन के साथ-साथ उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। सूर्य को जहां ग्रहों का राजा कहा जाता है, वहीं बुध देव बुद्धि, कारोबार, तर्क, संचार और वाणी का नियंत्रण करते हैं। इसके अलावा उन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। जबकि शुक्र देव प्रेम, धन, सुख और लग्जरी लाइफ के दाता हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, समय-समय पर सूर्य, बुध और शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण मई माह में मीन राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन

15 मई 2025 के बाद सूर्य देव मीन राशि के लोगों को प्रेरित करेंगे। जबकि 23 मई 2025 तक बुध के दूसरे भाव में आने से मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा शुक्र देव मीन राशि के लोगों को मई महीने में शुभ फल देंगे। नौकरीपेशा और कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

सूर्य, बुध और शुक्र के साथ-साथ शनि भी आपको शुभ परिणाम देंगे। हालांकि राहु, मंगल और बुध गोचर के कारण मीन राशिवालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए 31 मई 2025 तक कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ