Sunil Gavaskar

श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना? बोले- पिछले सीजन खा लिया क्रेडिट...

Gavaskar Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में प्लेऑफ का टिकट दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है।

Gavaskar Shreyas Iyer: एक या दो नहीं, बल्कि अपनी कप्तानी में तीन टीमों को प्लेऑफ तक पहुंचने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं। दिल्ली, केकेआर के बाद पंजाब किंग्स को भी अय्यर ने अपनी अगुवाई में प्लेऑफ का टिकट दिला दिया है। श्रेयस की बेमिसाल कप्तानी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अय्यर की जमकर प्रशंसा की है।

विज्ञापन

गावस्कर ने कहा कि पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने के बावजूद अय्यर को इसका क्रेडिट नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि टीम को खिताब दिलाने का क्रेडिट डगआउट में बैठे किसी व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व कप्तान के अनुसार, मैदान पर कैप्टन की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होती है और जीत का श्रेय भी उन्हें ही मिलना चाहिए। गौरतलब है कि आखिरी साल केकेआर के चैंपियन बनने के बाद मेंटोर की भूमिका निभा रहे गौतम गंभीर की हर तरफ जमकर वाहवाही हुई थी। इशारों-इशारों में ही सही, लेकिन गावस्कर ने गंभीर पर निशाना साधा है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ