IPL 2025

कहां खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल? खिताबी मुकाबले को लेकर दादा ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 फाइनल के वेन्यू का अभी तक बीसीसीआई ने ऐलान नहीं किया है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी को लेकर दादा का बयान सामने आया है।

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। तय कार्यक्रम के अनुसार, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना था। हालांकि, एक हफ्ते ब्रेक के बाद आए नए शेड्यूल में प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू का अभी ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, कोलकाता के मौसम को देखते हुए फाइनल मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने की बात चल रही है।

विज्ञापन

इस बीच, खिताबी मुकाबले को लेकर जारी सस्पेंस पर सौरव गांगुली का ताजा बयान सामने आया है। दादा का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि फाइनल मैच का आयोजन ईडन गार्डन्स में हो। उन्होंने कहा कि फाइनल को ट्रांसफर करना इतना आसान है क्या? यह ईडन का प्लेऑफ है। पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था, जिसके चलते इस बार फाइनल मैच की मेजबानी ईडन गार्डन्स को दी गई थी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ