
नाम के हीरो, IPL 2025 में साबित हो रहे जीरो! लिस्ट में कई दिग्गज नाम शामिल
IPL 2025: आईपीएल 2025 में करोड़ों की डील पाने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब तक कमाल का गुजरा है। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर किसी को मुरीद बनाया है। हालांकि, कई बड़े नाम ऐसे भी रहे हैं, जो इस सीजन अभी तक बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। इन प्लेयर्स पर टीम ने काफी बड़ा दांव खेला था, लेकिन इनका प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शिवम दुबे का है। चेन्नई की ओर से खेलते हुए शिवम ने 6 मैचों में सिर्फ 137 रन बनाए हैं। शिवम को सीएसके ने 13 करोड़ रुपये खर्च करते हुए रिटेन किया था। ऐसा ही कुछ हाल मोहम्मद शमी का भी रहा है। शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने इस सीजन 11 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और उनके खाते में सिर्फ 5 विकेट आए हैं।
पहले मैच में सेंचुरी लगाने के बाद ईशान किशन भी रन बनाने की कला मानो भूल से गए हैं. ईशान ने 6 मैचों में 136 रन बनाए हैं और उन्हें हैदराबाद ने 11.25 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम से जोड़ा था। यही कहानी नीतीश कुमार रेड्डी और स्टार गेंदबाज राशिद खान की भी रही है। 18 करोड़ में रिटेन होने वाले राशिद इस सीजन सिर्फ 4 विकेट निकाल पाए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: