Tula Rashifal 2025: अगस्त माह के बचे हुए दिन तुला राशिवालों के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे। दरअसल, इस वक्त शुक्र देव तुला राशिवालों के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो कि प्रेम, प्यार, सुख और लग्जरी लाइफ के दाता हैं। जबकि शनि देव छठे भाव में हैं, जो आने वाले 15 दिन तक आपको परेशान करेंगे। ऐसे में तुला राशिवालों को आने वाले 15 दिन तक बेहद सतर्क रहना होगा। खासतौर पर वाहन चलाते समय सावधान रहें।
जिन लोगों को बुखार, डाइजेशन और ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें और 5 किलो से ज्यादा वजन न उठाएं। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का बोझ रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से मनमुटाव भी हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि 31 अगस्त 2025 तक तुला राशिवालों को और किन-किन चीजों को लेकर सतर्क रहना है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।