Taurus Horoscope 2025

Video: शुक्र, शनि और बुध की युति इस राशि के लोगों के लिए रहेगी वरदान, नौकरी-बिजनेस में हो सकता है सुधार

मई माह में शुक्र, शनि और बुध की युति 12 में से किसी एक राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगी, जिसके कारण उन्हें नौकरी व बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय जी से जानते हैं उस राशि के मासिक राशिफल के बारे में, जिसके जातकों का आने वाला समय कामकाज के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है।

शुक्र, शनि और बुध ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। शुक्र को जहां धन, लग्जरी लाइफ और प्रेम का कारक माना गया है, वहीं बुध देव बुद्धि, कारोबार, तर्क और वाणी का नियंत्रण करते हैं। जबकि शनि को दुख, बीमारी, मृत्यु और बुरी आदतों का दाता माना जाता है। जब ये तीनों ग्रह किसी एक राशि में साथ में विराजमान होते हैं, तो उससे युति बनती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मई माह में शुक्र, शनि और बुध की युति वृषभ राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

विज्ञापन

जन्म कुंडली में शनि ग्रह के लाभ भाव में मौजूद होने से शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन आपको हर एक फैसला समझदारी से लेना होगा। समझदारी से लिए गए फैसले आपको बड़ी मुश्किलों से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

मई माह में पुराने कारोबारी संबंध के फिर से सक्रिय होने से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। अगर कोई डील काफी वक्त से अटकी है तो अचानक वो आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए मई माह में कारोबारी यात्राएं करना शुभ रहेगा या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ