---विज्ञापन---

VIDEO: शुभमन गिल ने पकड़ा चमत्कारी कैच, बीच मैदान पर ‘सुपरमैन’ बना भारतीय खिलाड़ी

Shubman Gill: शुभमन गिल ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार कैच लपक लिया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में शानदार फील्डिंग का परिचय पेश किया। शुभमन गिल ने हैरी ब्रूक का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया था। वह 52 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

गिल ने 19 मीटर की दूरी तय करते हुए दमदार कैच लपका। अब क्रिकेट के गलियारों में गिल के कैच की चर्चा होने लगी। कई लोग उनके कैच की तुलना कपिल देव से कर रहे हैं। गिल का बीच मैदान में सुपरमैन स्टाइल में कैच पकड़ना फैंस को भी खासा पसंद आ रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2025 06:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola