Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फिलहाल एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एशिया कप 2025 से 4 भारतीय स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं। एशिया कप 2025 से श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर बाहर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 के स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा है। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके इन खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।