Shardiya Navratri

Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय

Shardiya Navratri 2025: साल 2025 में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. जहां कुछ लोगों के लिए नवरात्रि के दिन बहुत अच्छे रहेंगे, वहीं कई लोग परेशान भी रहने वाले हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि के दौरान किन-किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें नुकसान होने की संभावना ज्यादा है.

Shardiya Navratri 2025 Rashifal & Astro Upay: मां दुर्गा की उपासना के लिए शारदीय नवरात्रि को बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद देकर जाती हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को दशहरा के दिन होगा. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जबकि देवी की विदाई सवारी पालकी होगी. ज्योतिष दृष्टि से भी शारदीय नवरात्रि के दिन खास हैं क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल बदल रही है.

विज्ञापन

ग्रह गोचर के हिसाब से मेष राशिवालों को शारदीय नवरात्रि के दौरान कोर्ट-कचहरी के कारण तनाव हो सकता है. इसके अलावा निवेश करते समय समझदारी नहीं दिखाई तो नुकसान होना पक्का है. इस दौरान वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति रहने वाली है. हालांकि, मेष राशि के जातक यदि पूरे नवरात्रि प्रात: काल में 108 बार ‘ऊँ दुं दुर्गायै नम:’ मंत्र का जाप करते हैं तो कुछ राहत मिल सकती है. यदि आप अन्य राशियों के शारदीय नवरात्रि के राशिफल और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ