Shardiya Navratri 2025 4th Day

Video: नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा में करें इस मंत्र का जाप, बनेंगे बिगड़े काम

Shardiya Navratri 2025 4th Day: साल 2025 में 26 सितंबर को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है, जो कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा को समर्पित है. चलिए ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं देवी कुष्मांडा को प्रसन्न करने के प्रभावशाली मंत्र और पूजा विधि के बारे में.

Shardiya Navratri 2025 4th Day: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. 26 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के चौथे रूप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाएगी. देवी कूष्माण्डा को माता अष्टभुजा भी कहा जाता है, क्योंकि उनकी आठ भुजाएं हैं. मां के दाहिने हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण और कमल सुशोभित है, जबकि बाएं हाथों में अमृत कलश, जप माला, गदा और चक्र है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी कुष्मांडा को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है, जिनकी कृपा से किसी भी व्यक्ति को विभिन्न सिद्धियों और निधि (धन) की प्राप्ति हो सकती है. इसके अलावा घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं. 26 सितंबर को देवी कुष्मांडा की पूजा का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:54 से सुबह 05:42 मिनट तक है, जबकि अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 से दोपहर 12:55 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

पूजा-पाठ के अलावा कुछ मंत्रों का जाप करके भी देवी कुष्मांडा को खुश किया जा सकता है. यदि आप देवी कुष्मांडा को खुश करने के प्रभावशाली मंत्र और विधि के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ