Shani Gochar 2025

Video: शनि की कृपा से इस राशि के रिश्तों में आएगी मजबूती, पूरी होंगी कई मनोकामनाएं!

Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि की कृपा से मार्च माह के बाद कई राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 12 में से किस 1 राशि के लोगों की कई मनोकामनाएं इस वर्ष शनि की कृपा से पूरी हो सकती हैं।

Shani Gochar 2025: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, वर्ष 2025 का प्रत्येक माह बेहद खास है, क्योंकि हर एक महीने किसी न किसी बड़े ग्रह का राशि या नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। मार्च माह में न्याय के देवता शनि गोचर करेंगे, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा, तो कुछ धन को लेकर परेशान रहेंगे।

विज्ञापन

नए साल में कर्क राशि के जातकों को मार्च महीने के बाद शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आने वाले समय में कर्क राशि के रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवारवालों के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। इसके अलावा परिवार से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी भी हो सकती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मार्च से पहले का समय कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ