Shah Rukh Khan Aamir Khan Saif Ali Khan

दादा की उम्र में पिता बने बॉलीवुड एक्टर्स, तोड़ दिए सारे स्टीरियोटाइप; लिस्ट में 3 खान भी शामिल

Bollywood Stars: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पिता बनने के लिए स्टीरियोटाइप तोड़ दिए हैं। ये स्टार्स उस उम्र में पिता बने, जब लोग रिटायरमेंट प्लान कर रहे होते हैं।

Bollywood Stars: बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने पेरेंट्स बनने के लिए उम्र के सभी स्टीरियोटाइप तोड़ दिए। जिस उम्र में लोग नाना या दादा बनते हैं, उस उम्र में ये स्टार्स पापा बने हैं। इस लिस्ट में 3 खान भी शामिल हैं। सैफ अली खान ने 51 की उम्र में अपने सबसे छोटे बेटे जेह का इस दुनिया में वेलकम किया था। बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल शाहरुख खान और गौरी भी मिरेकल बेबी के पेरेंट्स हैं। किंग खान 48 की उम्र में अपने सबसे छोटे बेटे अब्राम के पिता बने थे। अब्राम अपने भाई-बहन से 13 और 16 साल छोटे हैं।

विज्ञापन

वहीं, आमिर खान 48 की उम्र में पिता बने थे। संजय दत्त ने 3 शादियां की और 51 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ 2 बच्चों के पिता बन चुके हैं। एक्टर 52 साल के हैं और उनके सबसे छोटे बेटे का जन्म साल 2023 में हुआ था। इस तरह बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पिता बनने के लिए दुनिया की परवाह ना करते हुए पेरेंटहुड को एक्सपीरियंस कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ