Capricorn 2026 Horoscope & Astro Upay: प्रत्येक व्यक्ति के सफल होने के पीछे उसकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति का खास महत्व होता है. दरअसल, शनि ग्रह को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे दोनों कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. इसके अलावा शनि ग्रह का संबंध बीमारियों, संघर्ष, न्याय पक्ष और मोक्ष से भी है. वैसे तो कुछ राशियों के ऊपर शनि महाराज की शुभ दृष्टि अधिकतर समय रहती है, लेकिन उन लोगों की भी कमी नहीं है जिन्हें शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और गोचर में अपने जीवन के सबसे बुरे समय का सामना करना पड़ता है.
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि साल 2026 में मकर राशि वालों को समय-समय पर शनि की कृपा से लाभ होगा. सालभर शनि महाराज आपकी परीक्षा लेंगे. यदि आप शनि की परीक्षा को पार कर लेते हैं तो अपार सफलता और धन-संपदा से आपका जीवन खुशहाल रहेगा.
अगर आप जानना चाहते हैं कि शनि देव साल 2026 में आपकी किन-किन चीजों को लेकर परीक्षा लेंगे या किन-किन क्षेत्रों में आपको चुनौतियों का सामना ज्यादा करना पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.