
सरफराज का बचपन का सपना हुआ साकार, बताया क्यों बेंगलुरु टेस्ट में अभी भी बची है जान
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी
Sarfaraz Khan IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन सरफराज खान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 195 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन की दमदार पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरफराज ने बताया कि भारत के लिए टेस्ट में शतक लगाना उनके बचपन का सपना था।
क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?
सरफराज की धांसू पारी के बावजूद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने महज 107 रन का लक्ष्य रखा है। मैच में टीम इंडिया के जीत के चांस पर पूछे गए सवाल पर सरफराज ने कहा कि चिन्नास्वामी की पिच पर अब बैटिंग काफी कठिन हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के यहां से भी जीतने के चांस अभी बरकरार हैं। बता दें कि अपनी सरजमीं पर टीम इंडिया ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन का बचाव किया था। स्पिनर्स के दमदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम ने कंगारुओं को सिर्फ 93 रन पर ढेर कर दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: