News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sara Tendulkar Video: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की पॉपुलैरिटी का जवाब नहीं है। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोग भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। क्रिकेटर की लाडली अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उनका नाम अक्सर ही इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है और अब एक बार फिर वो अपनी लेटेस्ट पोस्ट के चलते खबरों में छा गई हैं। दरअसल, सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सारा रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनके परफेक्ट फिगर और कातिलाना अदाओं ने फैंस का दिल चुरा लिया है। आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने इन तस्वीरों को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के अगले दिन शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को एक बार फिर क्रिकेटर शुभमन गिल की याद आ गई। कई यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि कहीं वो शुभमन गिल के साथ डेट पर तो नहीं गई थीं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.