
Sara Tendulkar ने शेयर की ऐसी पोस्ट, लोगों को याद आए शुभमन गिल
Sara Tendulkar Video: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हॉट रेड ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद लोगों को शुभमन गिल की याद आ गई है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी
Sara Tendulkar Video: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की पॉपुलैरिटी का जवाब नहीं है। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोग भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। क्रिकेटर की लाडली अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उनका नाम अक्सर ही इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है और अब एक बार फिर वो अपनी लेटेस्ट पोस्ट के चलते खबरों में छा गई हैं। दरअसल, सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सारा रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनके परफेक्ट फिगर और कातिलाना अदाओं ने फैंस का दिल चुरा लिया है। आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने इन तस्वीरों को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के अगले दिन शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को एक बार फिर क्रिकेटर शुभमन गिल की याद आ गई। कई यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि कहीं वो शुभमन गिल के साथ डेट पर तो नहीं गई थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: