3 खिलाड़ियों की हो सकती है भारतीय टेस्ट टीम से छुट्टी, गौतम गंभीर लेंगे बड़ा फैसला?

Sai Sudharsan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद कुछ खिलाड़ियों पर तलवार लटक रही है।

Cricket News - 2025-08-05T203104.238

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया। अब माना जा रहा है की खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है टीम इंडिया के हेड कोच बड़ा एक्शन ले सकते हैं। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहला नाम करुण नायर का आता है, जिन्हें इस सीरीज में 4 मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में केवल 205 रन बनाए। उनके बल्ले से केवल 1 अर्धशतक निकला, जबकि साई सुदर्शन ने भी खासा कमाल नहीं किया। उन्होंने 6 पारियों में केवल 140 रन बनाए। इसके अलावा अब बुमराह के वर्कलोड पर भी बात की जा रही है। माना जा रहा है कि मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ