Rohit Sharma (1)

VIDEO: रोहित शर्मा ने अकेले ही कर दी बांग्लादेशी कप्तान की बोलती बंद, हिटमैन का जवाब सुन फैंस हो जाएंगे खुश

Rohit Sharma: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करारा जवाब देने की कोशिश की है। शांतो ने कुछ दिन पहले भारत को हराने की बात कही थी।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आगामी टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। सीरीज के लिए भारतीय टीम चेन्नई में आयोजित हो रहे कैंप में खूब मेहनत कर रही है। रोहित शर्मा ने 17 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर तंज कसा है। रोहित शर्मा का ये बयान अब चर्चा में है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हाल ही में खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से धूल चटाई थी। ऐसे में बांग्ला टाइगर्स के हौसले बुलंद हैं। पाक को हराने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा था कि भारत को भी हराने में मजा आएगा, जिसके बाद अब रोहित शर्मा ने अपने बयान से बांग्लादेशी कप्तान की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें मजा लेने दो हम अपनी तैयारी पर फोकस कर रहे हैं। रोहित ने बयान में क्या कहा इसके लिए आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ