Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IND vs ENG: रोहित की क्लास के मुरीद हुए दिग्गज खिलाड़ी, बॉर्डर पार भी हो रही जमकर तारीफ

रोहित शर्मा की शतकीय पारी की हर तरफ तारीफ हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी हिटमैन की अटैकिंग अप्रोच की जमकर प्रशंसा की है।

Author Edited By : Shubham Mishra
| Updated: Feb 11, 2025 12:07
Share :
Rohit Sharma

Rohit Sharma: रोहित शर्मा का बल्ला कटक में जमकर बोला। हिटमैन ने इंग्लिश बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ करते हुए 90 गेंदों पर 119 रन की तेज तर्रार पारी खेली। रोहित ने अपनी इस इनिंग के दौरान 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जमाए। रोहित के बल्ले से निकले वनडे करियर के 32वें शतक का हर कोई मुरीद हो गया। हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हिटमैन की क्लास की जमकर तारीफ की।

&

---विज्ञापन---

रोहित के ओपनिंग जोड़ीदार रहे शिखर धवन ने भी उनकी शतकीय पारी की तारीफ की। इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने रोहित की सेंचुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिटमैन को इसी तरह से अपना स्वभाविक खेल खेलना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान ने अपनी इस इनिंग के साथ ही हर आलोचक के मुंह पर ताला भी लगा दिया है। रोहित की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में एकतरफा अंदाज में 4 विकेट से हराया।

First published on: Feb 11, 2025 12:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें