Rohit Sharma Captain
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड, बनाया ये कीर्तिमान

Rohit Sharma Captaincy Record: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया।

Rohit Sharma Captaincy Record: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है। भारतीय टीम की ये लगातार तीसरी जीत थी। हालांकि इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का फ्लॉप शो देखने को मिला। रोहित 6 गेंदों में महज 3 रन ही बना सके। भले ही रोहित ने इस मैच में बल्ले से शर्मनाक प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने यूएसए पर जीत के बाद एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को फ्लोरिडा देगा झटका! जानें 7 दिन का मौसम

Advertisment

रोहित आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 22 मैचों में से 16 में जीत दिलाई थी। वहीं रोहित उनके रिकॉर्ड को तोड़कर उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित ने अब 17 मैचों में जीत के बाद सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि रोहित विराट कोहली के बाद 2021 से टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इसमें उनका रिकॉर्ड बेहतरीन हो चुका है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ