T20 WC 2024: 'दिवाली हो या होली...' भारत-पाक मैच के दौरान कोहली को देखकर फैंस ने लगाए नारे, Video Viral

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को विश्व कप में खेले गए मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दर्शक कोहली को लेकर कुछ बोलते हुए दिखाई देते हैं।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli

T20 World Cup 2024 Virat Kohli

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Viral Video: भारतीय टीम इस विश्व कप कमाल की फॉर्म में दिख रही है। अभी तक टीम इंडिया ने अपने तीनों मैचों को जीता है। हालांकि विराट कोहली अभी तक एक भी मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लेकिन फिर भी फैंस कोहली को मैदान पर देखना पसंद करते हैं। अक्सर मैदान से विराट कोहली के फनी मूवमेंट या एग्रेसिव मूवमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर से कोहली का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस कोहली को देखकर नारे लगाते हुए दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

ये वीडियो भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान का है जब विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे। तब स्टेडियम में बैठे दर्शक कोहली को देखकर बोलते हैं कि दिवाली हो या होली, अनुष्का लव कोहली। जिसके बाद कोहली भी दर्शकों की तरफ हाथ उठाकर उनका अभिवादन करते हुए दिखाई देते हैं। फैंस को कोहली को काफी प्यार करते हैं चाहें कोई भी टूर्नामेंट हो, चाहे किसी भी देश में इंडिया का मैच हो, फैंस कोहली को देखने वहां पहुंच जाते हैं।

टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची

12 जून को भारत का मुकाबला यूएसए से हुआ था। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाला भारत तीसरी टीम बन गई है। टीम इंडिया ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जिसके बाद 6 अंक के साथ भारत ग्रुप ए में पहले पायदान पर है। अब टीम इंडिया का चौथा मैच 14 जून को कनाडा के साथ होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ